tikhiawaz24.in

सोमवार, 12 सितंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़ --

दिलीपपुर में जर्जर तारों से हो रही विद्युत सप्लाई

बाबाबेलखरनाथ धाम ब्लाक अंतर्गत दिलीपपुर बाजार में समस्याओं का अंबार है। यहां हाइटेंशन एवं विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गए विद्युत तार काफी जर्जर हो चुके हैं। जर्जर तारों के आए दिन टूट कर गिरने से खतरा बना रहता है। पूरी बाजार में एक भी सफाई कर्मी के न होने से जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है। कुछ लोग तो बाजार में खुद सफाई करते हैं। वहीं नालियां क्षतिग्रस्त हो जाने से जलनिकासी की भी समस्या है। जनपद मुख्यालय से लगभग छह किमी पूरब स्थित दिलीपपुर बाजार में जागरण आप के द्वार के अंतर्गत पहुंची जागरण टीम से लोगों ने वहां की समस्याओं के बारे में बेबाकी से बताया।

दिलीपपुर बाजार निवासी निर्मला देवी का कहना था कि विद्युतीकरण के समय के लगे बिजली के तार अत्यंत जर्जर हो चुके हैं। आए दिन टूट कर गिरते रहते हैं, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। बताया कि पशु अस्पताल में चिकित्सक नहीं हैं। एएनएम सेंटर के लिए धन स्वीकृत हुआ लेकिन अभी निर्माण नहीं हो सका। रीता देवी ने कहा कि सुचारु रूप से राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। कार्ड धारकों को चीनी नहीं मिल पा रही है। संदीप गिरि का कहना था कि सरकारी सुविधाओं के बारे में उन्हें कुछ पता ही नहीं है। फूलकली ने बताया कि बाजार में बिजली और पानी की समस्या है। विधवा होते हुए भी उन्हें पेंशन नहीं मिलती। दिव्यांग इस्लाम ने बताया कि घर के सामने नाली नहीं बनी। पेयजल की समस्या है। सरकारी सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। बाजार के मुन्ना राइन ने बताया कि उन्हें रहने के लिए आवास नहीं है। वहीं, जलजमाव से बीमारी का भय बना रहता है। शंकरलाल निरंकारी का कहना था कि बाजार में कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं है। कमरुल निशा ने बताया कि बाजार में अतिक्रमण से चलना मुश्किल है। गौरव प्रताप सिहं के मुताबिक शासन प्रशासन की उपेक्षा से दिलीपपुर का विकास बाधित है।

कोई टिप्पणी नहीं: