जौनपुर जिले के महराजगंज क्षेत्र में
फत्तूपुर स्थित परमहंस योग आश्रम में योग शिविर के पश्चात लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी परमहंस योगी महाराज ने कहा योग मानवता के लिए वरदान स्वरुप है।आज विकसित पश्चिमी देशों के वैज्ञानिक भी योग के महत्व को स्वीकार कर चुके है।
योग किया से शरीर के आंतरिक अंग फेफड़े,हृदय, लीवर, किडनी आदि को विशेष लाभ मिलता है।हृदय को स्वस्थ रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। योग करने से हाई ब्लड प्रेशर की संभावना समाप्त हो जाती है।शरीर के विभिन्न जोड़ो एवं लिंगामेंट्स में लचीलापन आ जाता है।प्राणायाम करने से मस्तिष्क को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है।जिससे व्यक्ति तनावमुक्त रहता है। मस्तिष्क सक्रियता से कार्य करता है।मस्तिष्क के सुसुप्त कोष जागृत हो जाते हैं।जिससे उसकी बुद्धि तीक्ष्ण हो जाती है।योग के विभिन्न आसनों से शरीर के भीतर की नाडियां समुचित रुप से क्रियाशील रहती है।योग मानसिक तनाव को भी दूर करता है। वर्तमान तनाव व भागदौड़ भरी जिंदगी में योग एक वरदान स्वरुप औषधि है। योग करने से कमर व गर्दन की समस्या दूर हो जाती है। योग से मोटापा भी नियंत्रित होता है। जो संपूर्ण रोगों का कारक माना जाता है।
इस दौरान आश्रम में सैकड़ों व्यक्तियों ने योगीजी के निर्देशन मे योगाभ्यास किया।
युवक मंगल दल एवं पायका सेंटरों पर युवाओं ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजय कुमार तिवारी के निर्देशन में योगाभ्यास किया।
tikhiawaz24.in
बुधवार, 21 जून 2017
योग मानव जीवन के लिए वरदान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें