जौनपुर जिले के सरांवा गाव में स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर आज हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकंन आर्मी व् लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने देश के महान क्रांतिकारी एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी मणीन्द्र नाथ का 83 वां बलिदान दिवस मनाया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक मोमबत्ती व् अगरबत्ती जलाया और 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें अपनी श्रंद्धाजलि दी ।
शहीद स्मारक पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि देश के महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मणीन्द्र नाथ बनर्जी का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ था । वे 15 वर्ष की उम्र में अपनी माँ सुनैना के साथ आकर बनारस में रहने लगे। आज़ादी की लड़ाई के दौरान सन् 1930 में इनके मामा सी आई डी सुपरिटेंडेंट राय बहादुर यतीन्द्र नाथ बनर्जी की गवाही पर 3 क्रांतिकारियों को फांसी और 5 को कालापानी की सजा हुई तो क्रांतिकारी मणीन्द्र नाथ ने अपने मामा को बनारस के गोदौलिया में पुरस्कार स्वरुप गोलियों से छलनी कर दिया ,तो उसी समय अंग्रेजों ने इन्हें पकड़ लिया और 20 जून 1934 को फांसी पर लटका दिया ।
इस अवसर पर धरम सिंह , मैनेजर पाण्डेय ,अनिरुद्ध सिंह , दिशा , हरबंश कौर व् मंजीत कौर सहित अनेक लोग मौजूद रहें ।
tikhiawaz24.in
मंगलवार, 20 जून 2017
जौनपुर में मना क्रांतिकारी मणीन्द्र नाथ का 83 वाँ बलिदान दिवस
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें