जौनपुर उत्तर प्रदेश में जौनपुर के लाइन बाजार क्षेत्र में अाज हुई सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार एक माली की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी के आवास पर कार्यरत माली हौज गांव निवासी लालजी शर्मा (50) साइकिल पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। इस बीच, पीली कोठी तिराहे पर तेज रफ्तार वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में लालजी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें