tikhiawaz24.in

मंगलवार, 13 जून 2017

राशन कार्ड सत्यापन की प्रगति असंतोषजनक-मुख्य सचिव

उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने राशन कार्डों के सत्यापन की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी मण्डलायुक्त और जिलाधिकारियों को सत्यापन कराकर त्रुटि रहित सूची तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।मुख्य सचिव ने जारी आदेश में कहा है कि अप्रैल में अन्त्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र गृहस्थियों के लाभार्थियों की सूची का एक बार विस्तृत सत्यापन कराकर त्रुटिहीन सूची तैयार करने के लिए कहा गया था। तय कार्यक्रम के अनुसार घर-घर जाकर टीमों को सत्यापन कर अपात्रों को सूची से हटाना था और पात्र लाभार्थियों को सूची में शामिल करना था। जिलों से मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इस काम की प्रगति असंतोषजनक है। कुछ जिलों में तो प्रगति शून्य है। यह स्थिति अत्यन्त खेदजनक है। मुख्य सचिव ने कहा है कि राशन कार्ड सत्यापन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बावजूद इसके कई जिलों में लेखपाल,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व ग्राम स्तरीय कर्मचारियों ने सत्यापन के काम का बहिष्कार किया है। इस काम का बहिष्कार न अनुशासनहीनता का परिचायक है। मुख्य सचिव ने राशन कार्डों के सत्यापन का काम तय समय में कराने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा काम में लापरवाही करने पर उसके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करने के लिए कहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: