जौनपुर दहेज हत्या के एक पुराने मुकदमे में अदालत द्वारा बार-बार बुलाए जाने के बावजूद उपस्थित न होने पर अदालत ने पुलिस महानिदेशक उ० प्र० सुलखान सिंह को पत्र लिखा तब जाकर न्यायालय में उपस्थित होकर पूर्व पुलिस उपाधीक्षक सर्वजीत शाही शुक्रवार को अपनी गवाही दे रहे थे, किन्तु बार - बार सरकारी वकील से उलझ जा रहे थे, तथा गवाही में सहयोग न करके मनमाना जवाब दे रहे थे। उनके इस कृत्य से नाराज होकर न्यायालय ने उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यह न्यायालय है पुलिस का दफ्तर नहीं।
मालूम हो कि अपर सत्र न्यायाधीश ईसी ऐक्ट अशोक कुमार की अदालत में महराजगंज थाना क्षेत्र के दहेज हत्या के पुराने मुकदमे स्टेट बनाम धनंजय का विचारण चल रहा है जिसमें तत्कालीन क्षेत्राधिकारी बदलापुर सर्वजीत शाही विवेचक थे। जिसमें आरोपी जिला कारागार में निरुद्ध है और विवेचक की गवाही न होने की वजह से मामले की सुनवाई में अनावश्यक विलम्ब हो रहा था।
tikhiawaz24.in
शुक्रवार, 9 जून 2017
अदालत है पुलिस का दफ्तर नहीं - कोर्ट
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें