उत्तर प्रदेश बाढ़ नियंत्रण और एनआरआई मंत्री स्वाति सिंह की एनेक्सी में सीएम योगी आदित्य नाथ की समीक्षा बैठक के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सचिवालय में तैनात डॉक्टरों ने उन्हें देखा और कुछ दवाएं दीं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मंत्री मंगलवार को सुबह पहले स्वाति सिंह पांच कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर परिवहन विभाग के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। वहीं उनकी तबीयत थोड़ी बिगड़ी तो वह अपने विधानभवन स्थित कार्यालय चली गईं। वहां से वह एनेक्सी पहुंची जहां मुख्यमंत्री को मंडी विभाग की समीक्षा करनी थी। बैठक के चल ही रही थी तभी अचानक मंत्री को थोड़ी घबराहट सी महसूस हुई। उनके स्टाफ ने सचिवालय डिस्पेंसरी से डॉक्टरों को बुलाया। डॉक्टर ने अधिक गर्मी और थकावट के चलते समस्या होने की बात कही। उन्हें दवाएं देकर आराम करने को कहा। मंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना बहुत तेजी से फैली। मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों और अफसरों ने उनका हाल जाना। इस संबंध में मंत्री से संपर्क नहीं हो सका लेकिन उनके स्टाफ ने बताया कि डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है। जल्द ही स्वास्थ्य ठीक हो जाने के बाद दोबारा कार्यालय संभाल लेंगी।
tikhiawaz24.in
मंगलवार, 13 जून 2017
समीक्षा बैठक में मंत्री स्वाति सिंह की तबियत बिगड़ी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें