tikhiawaz24.in

मंगलवार, 20 जून 2017

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फैक्ट्री मालिकों ने किया समर्पण, गये जेल

जौनपुर- मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक फैक्ट्री से लाखों रुपए व कागजात हड़पने के मामले में रायगढ़ की फैक्ट्री के मालिक गिरधारी व शिवधारी ने प्रभारी एसीजेएम 3 कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आत्म समर्पण कर दिया। जमानत निरस्त होने पर आरोपियों ने जिला जज की कोर्ट में अंतरिम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया। जिसका डीजीसी राकेश कुमार यादव व प्रमोद दुबे ने विरोध किया और कहा कि  मामले में डकैती की प्राथमिकी दर्ज हुई थी ।उसी से जुड़ा प्रार्थना पत्र कोर्ट में विचाराधीन है। जिला जज ने बहस सुनने के बाद आरोपियों का अंतरिम जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। बताते चलें की अभिनव स्टील प्रा0लि0 सतहरिया के डायरेक्टर विनोद यादव ने मुंगरा बादशाहपुर में प्राथमिकी दर्ज कराया था कि फैक्ट्रियों के पारिवारिक बटवारे से असंतुष्ट होकर गिरधारी शिवधारी व अन्य आरोपी असलहे के बल पर फैक्ट्री में आकर लाखों रुपए व कागजात लूट ले गए ।आरोपियों के खिलाफ गबन में चार्जशीट आने के बाद वारंट जारी था जिस पर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट जाने के बावजूद आरोपियों को राहत नहीं मिली।

कोई टिप्पणी नहीं: