tikhiawaz24.in

मंगलवार, 13 जून 2017

हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


जिले के  पँवारा थाना क्षेत्र में हत्या करने के आरोपी विजय सिंह पुत्र महादेव निवासी गाँव होलपुर  को थानाध्यक्ष विद्यासागर प्रसाद की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । मालूम हो कि उक्त थाना क्षेत्र के होलपुर गाँव में दिनांक 16-10- 16 को उसने अपनी माँ रन्नो देवी की गला दबाकर हत्या करके शव जला दिया था और सबसे कहा कि वह जलकर मर गयी है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट  से खुलासा हुआ कि हत्या की  गयी है। किन्तु हत्यारोपी विजय सिह पुलिस की पकड़ से दूर था। पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: