tikhiawaz24.in

सोमवार, 19 जून 2017

जौनपुर में 36 लाख रुपये की देशी शराब बरामद


जौनपुर यूपी के जौनपुर जिले की सिकरारा पुलिस ने भगीरथ पूर  गाँव मे छापा मारकर चंडीगढ़ निर्मित 900 पेटी हिटलर ब्रांड देशी  शराब बरामद कर एक  व्यक्ति को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है । पुलिस के अनुसार बरामद  शराब की कीमत करीब 36 लाख  रूपये बताई  गई  है । एसपी शैलेश पाण्डेय ने बताया  कि एसओ  विश्वनाथ यादव को सूचना मिली कि बोलेरो गाड़ी  से शराब भगीरथ पूर मे ले जाकर चोरी से बेचने के लिये रखी हुई  है । सूचना पर छापा मारकर पुलिस  ने बोलेरो सहित शराब को कब्जे मे ले लिया । पकड़ा गया व्यक्ति प्रदीप यादव भगीरथ पूर  का  रहने वाला बताया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं: