सीजेएम के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ने दी सुरक्षा
पीड़िता की दरखास्त पर आरोपी रत्नाकर के खिलाफ वारंट जारी
जौनपुर - सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दुष्कर्म के एक मामले में सीजेएम कोर्ट में मुकदमे की पैरवी के बाद बाहर निकली पीड़िता को परिसर में ही 15-20 बदमाशों ने घेर लिया और धमकी देने लगे। पीड़िता भागकर कोर्ट में पहुंची ।उसकी दरखास्त पर सीजेएम ने पुलिस अधीक्षक को पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया तथा आरोपी रत्नाकर के खिलाफ वारंट जारी किया ।पीड़िता को सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस अधीक्षक आवास पर ले जाया गया। एसपी ने थानाध्यक्ष को फोन कर पीड़िता को सुरक्षा व्यवस्था में मुहैया कराया तब वह अपने घर गई ।
बताते चलें कि पीड़िता व आरोपी रत्नाकर निवासी सराय ख्वाजा दोनों लखनऊ में रहकर पढ़ाई करते थे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने घर लाकर दुष्कर्म किया तथा दूसरे से शादी तय कर लिया ।बारात जाने पर उसने पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया तब पुलिस फोर्स ने जाकर बारात रुकवाया बारात थाने पर लाई गई तथा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी पीड़िता की दरखास्त पर दर्ज की गई। मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है ।पीड़िता उसी मुकदमे में आरोपी को तलब करने के संबंध में कोर्ट में पैरवी करने आई थी। पीड़िता का आरोप है कि कोर्ट रुम से बाहर निकलने के बाद आरोपी के कहने पर उसे 15 -20बदमाशों ने उसे घेर लिया और मुकदमे को लेकर धमकी दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें