लखनऊ यूपी में पहले शिक्षकों का ऑनलाइन ब्यौरा... फिर आधार नम्बर ... और अब फोटो भी। बुनियादी शिक्षा के तार कसने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों पर लगाम कसने की तैयारी कर रहा है। बीते दिनों विभाग ने स्कूलों के नोटिस बोर्ड सभी शिक्षकों के फोटो नाम समेत लगाने के आदेश जारी किए हैं। इससे प्राक्सी शिक्षकों पर लगाम कसने की उम्मीद हैं। ये एक आम शिकायत है कि वहां नियुक्त शिक्षक स्कूल नहीं जाते और अपनी जगह दूसरों को स्कूल भेजने लगते हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ता है। अब स्कूल में तैनात पूर्णकालिक शिक्षक, प्रधानाचार्य के साथ शिक्षामित्र व अनुदेशक के फोटो भी लगेंगे। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा ताकि लोग इनसे संबंधित शिकायतें या सूचनाएं दे सकें। इससे पहले शिक्षकों का ब्यौरा ऑनलाइन करने पर सहमति बन चुकी है और सभी के आधार नंबर भी पंजीकृत करने के आदेश दिए गए हैं। इससे शिक्षकों का पूरा ब्यौरा एक जगह हो जाएगा। विभाग आधार कार्ड पंजीकृत होने के बाद शिक्षकों की उपस्थिति को नियमित करने की दिशा में प्रयास करेगा। हालांकि शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी पर सहमति नहीं बन पाई है क्योंकि हर स्कूल में बायोमीट्रिक मशीन लगाने पर आने वाले खर्च को उठा पाने में विभाग असमर्थ है। कुछ जिलों ने एसएमएस के जरिए शिक्षकों की उपस्थिति चेक करने की व्यवस्था की है तो कुछ जिले जिलाधिकारी स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर फोन कर उपस्थिति सुनिश्चित करते हैं। लेकिन अब विभाग इसकी एक प्रदेशव्यापी प्रणाली लागू करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है।
tikhiawaz24.in
रविवार, 18 जून 2017
शिक्षकों पर लगाम लगने के लिए विभाग ने की तैयारी -शिक्षकों की फोटो लगेगी नोटिस बोर्ड पर -आधार नंबर भी हुआ अनिवार्य
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें