उत्तर प्रदेश में वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक विश्वजीत महापात्र ने कहा है कि सभी जिलों में हिस्ट्रीशीटरो, माफ़िया गैंग चलाने वाले जो लगातार गैरकानूनी कार्यो में लिप्त है, उनकी फिर से एक बार स्क्रीनिंग कर उन्हें शीघ्र ही जेल भेजा जायेगा।
श्री महापात्र ने आज कहा कि ऐसे असामाजिक तत्व जो पर्दे के पीछे से अपना गैरकानूनी काला कारोबार संचालित कर रहे है। उन्हें चिन्हित कर उनके साथ ही उनके आकाओं को भी जेल भेजा जायेगा , जिनके इशारे पर ये सब खेल चल रहा है ,पेरोल पर छुटे हुए बदमाश जो अभी तक फ़रार है। उनकी गिरफ़्तारी के लिए स्पेशल अफ़सरो की ड्यूटी लगाई जाएगी।
tikhiawaz24.in
शुक्रवार, 16 जून 2017
हिस्ट्रीशीटरों, माफ़िया, पेरोल से छूटे अपराधियों की फिर होगी स्क्रीनिंग : महापात्र
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें