tikhiawaz24.in

गुरुवार, 8 जून 2017

शिया डिग्री कॉलेज के प्रबंधक समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज


उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर कोतवाली में अदालत के आदेश पर डॉक्टर अख्तर हसन रिजवी शिया कॉलेज के प्रबंधक एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी सैय्यद शहजादे आलम जैदी ने धारा 156 (3) जाब्ता फौजदारी के तहत अदालत में दरखास्त दिया था कि शिक्षण संस्थान शिया डिग्री कॉलेज जौनपुर के नाम से विद्यालय कई वर्षों से संचालित है। डॉक्टर अख्तर हसन रिजवी शिया डिग्री कॉलेज जौनपुर की तरफ से आरोपियों ने साजिश करके 16 मार्च 2016 को तहसीलदार सदर जौनपुर को कूट रचित व हस्ताक्षरित कागजात के साथ आवेदन किया कि कागजात में जमीन शिया कॉलेज जौनपुर के नाम अंकित है जिस पर शिया डिग्री कॉलेज की बिल्डिंग बनी है जबकि खतौनी के अनुसार उक्त जमीन पर रजा डी एम इंटर कॉलेज जौनपुर का नाम अंकित है। `

कोई टिप्पणी नहीं: